बॉक्स ऑफिस पर राम सेतु ने मारी बाजी IMDB रेटिंग्स में थैंक गॉड पड़ी भारी

Updated on 26-10-2022 07:00 PM
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) स्टारर फिल्म राम सेतु (Ram Setu) की टक्कर अजय देवगन (Ajay Devgn), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) से है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर तो अक्षय कुमार ने पहले दिन बाजी मारी है, लेकिन IMDb पर कौन आगे है, ये आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

क्या है थैंक गॉड की IMDb रेटिंग्स
फिल्म थैंक गॉड की एवरेज IMDb रेटिंग 6.8 है, जो 3.3 हजार लोगों के वोट्स के बाद तय हुई है। बता दें कि फिल्म को 40.12% लोगों ने 10 रेटिंग, 23.2% लोगों ने 9 रेटिंग, 12.7% लोगों ने 8 रेटिंग, 1.3% लोगों ने 2 रेटिंग और 19% लोगों ने 1 रेटिंग दी है। बता दें कि ये सिर्फ शुरुआती रेटिंग है, जबकि आने वाले दिनों में ये रेटिंग कम-ज्यादा हो सकती है।

'थैंक गॉड' ने कितनी की कमाई
राम सेतु के साथ ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई है। Bollymoviereviewz की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8-10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिली हैं और साथ ही फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि अगर ये अर्ली ट्रेंड्स सही साबित हुए तो न सिर्फ स्क्रीन काउंट कम होने की वजह से बल्कि विवाद की वजह से भी थैंक गॉड कमाई में मात खा सकती है। याद दिला दें कि फिल्म को लेकर काफी विवाद जारी है और कहा जा रहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

थैंक गॉड से पिछड़ी राम सेतु
बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआती आंकड़े राम सेतु के ज्यादा हैं लेकिन IMDb रेटिंग में फिल्म मात खाती दिख रही है। फिल्म को एवरेज 5.1 रेटिंग मिली है, जो 3.4 हजार वोट्स के आधार पर है। बता दें कि 50.5% लोगों ने फिल्म को 10 रेटिंग, 5% ने 9 रेटिंग, 3% ने 8 रेटिंग, 3.4% ने 2 रेटिंग और 32.1% लोगों ने फिल्म को 1 रेटिंग दी है। थैंक गॉड की तरह ही इसकी रेटिंग भी कम ज्यादा हो सकती है।

क्या है 'राम सेतु' का कलेक्शन
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। बात फिल्म के कलेक्शन की करें Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं और फिल्म की असल कमाई इससे कम ज्यादा हो सकती है। वहीं Bollymoviereviewz के मुताबिक राम सेतु, 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
Advt.